हुस्न और सादगी की मल्लिका माधुरी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हुस्न और सादगी की मल्लिका माधुरीगाँव कनेक्शन

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था।  पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाड़ली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाहत थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवनसाथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियां अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी। 

पढ़ाई: माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से सम्पूर्ण की है। उसके बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। शादी: माधुरी दीक्षित की शादी डा.श्रीराम नेने के साथ हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं- रियान और एरिन नेने।  

फ़िल्मी करियर: माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। माद्री को अपने शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली फिल्म तेजाब से। इस फिल्म में उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था।  इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फिल्मों में काम किया जिनमे से अधिकतर उनकी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई।  

1990-2002: साल 1990 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म दिल की हैं। हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई।  उनके करियर को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की। इस फिल्म में उन्होंने निशा की भूमिका अदा की थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड सब जयादा कमाई की थी। इस फिल्म का यह रिकॉर्ड गिनीजबुक में भी दर्ज है। इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड सात सालों तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पायी, बाद में साल 2002 में सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-एक प्रेमकथा ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से लम्बी दूरी बनाकर विदेश में जाकर बस गयी।  साल 2006 में वापस आकर उन्होंने फिल्म आजा नचले से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ अच्छा बिजनेस तो नहीं किया, लेकिन माधुरी के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा। इसके बाद डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में काम किया।

टीवी करियर: इन्होने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी। वह इस शो में मेहमान की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद साल 2001 में वह सोनी के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आयीं। माधुरी दीक्षित बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन चार, पांच, छह, सात में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.