ईद पर चलाई जाएंगी 34 अतिरिक्त बसें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ईद पर चलाई जाएंगी 34 अतिरिक्त बसेंgaonconnection

लखनऊ। ईद के त्योहार पर लोग बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां कर ली हैं। जिस रूट पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जितनी भी बसों की आवश्यकता होगी, उतनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

ईद पर राजधानी के कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग, अवध और हैदरगढ़ डिपो के अधिकारियों ने सभी रूटों पर जरूरत के मुताबिक बसें संचालित कराने की बात कही है।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती व दिल्ली के लिए कई स्पेशल बस चलाई जाएंगी।  हर बार की ही तरह इस बार भी दिल्ली से लखनऊ आने वाली बसों में सबसे ज्यादा यात्रियों की उम्मीद है। बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर व गोंडा के लिए सबसे ज्यादा बसों का संचालन कैसरबाग और चारबाग डिपो से होता है। यहां से हर समय यात्रियों को पहुंचने के लिए बसें संचालित होती हैं।

बहराइच के लिए 10 अतिरिक्त बसें

कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमर नाथ सहाय ने बताया कि कैसरबाग डिपो से बहराइच के लिए कुल 34 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 12 वातानुकूलित बसें शामिल हैं। इस रूट पर कम से कम 10 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। ईद पर इस रूट पर वातानुकूलित और साधारण बस सेवाओं में इजाफा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साथ ही बलरामपुर रूट पर वर्तमान में आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर के लिए आठ बसें व डुमरियागंज के लिए भी बस सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली से आने वाले यात्रियों की होती है ऐसे में वर्तमान में संचालित नौ बसों को बढ़ाकर कम से कम 12 बसें किया जाएगा। 

बसों के फेरों में होगी बढ़ोतरी

चारबाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि ईद पर सबसे ज्यादा भीड़ गोरखपुर के लिए जुटती है। अभी इस रूट पर 20 बसें संचालित होती हैं। ईद पर हर बार की तरह इस बार भी कई अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी और फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।   

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.