इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने डीबी भोसले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने डीबी भोसलेgaonconnection

इलाहाबाद (भाषा)। न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अन्य जानीमानी हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें पद की शपथ दिलायी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद इस वर्ष मई में तब खाली हुआ था जब न्यायमूर्ति भोसले के पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड को उच्चतम न्यायालय भेज दिया गया था। 

न्यायमूर्ति भोसले का जन्म 24 अक्तूबर 1956 को हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं और उनके पिता बाबासाहेब भोसले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। न्यायमूर्ति भोसले ने मुम्बई के गवर्नमेंट लॉ कालेज से विधि की डिग्री लेने के बाद 1980 में वकालत शुरु की।

वकील के तौर पर अपने करियर के दौरान वह बार काउंसिल आफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष रहे। न्यायमूर्ति भोसले 2001 में बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति भोसले हैदराबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर चुके हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.