इशरत के नाम पर चल रही एंबुलेंस सेवा बंद हो: फ़डणवीस
गाँव कनेक्शन 12 March 2016 5:30 AM GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस ने कहा है कि इशरत जहां के नाम से चल रही एंबुलेंस सेवा जल्द से जल्द बंद की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा,, ''लश्कर-ए-तैयबा सदस्य इशरत जहां के नाम पर एंबुलेंस सेवा चलाना गलत है और इसे रोका जाना चाहिए।''
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ''हम इस बारे में जानकारी जमा करेंगे, इस तरह के एंबुलेंस चलाने वाले लोगों को खुद से ये सेवा बंद कर देनी चाहिए।'' देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी ऐसी महिला के नाम पर एंबुलेंस चलाना गलत है जो सामने आ रहे सबूतों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा की सदस्य थी। ठाणे जिले के मुंबरा की रहने वाली इशरत जहां (19 वर्ष) और तीन अन्य लोगों को एक कथित मुठभेड़ में 15 जून, 2004 को अहमदाबाद में मार दिया गया था। एक गैर-सरकारी संगठन ‘माई मुंबरा फाउंडेशन' ने इशरत के नाम पर साल 2011 में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की थी।
More Stories