इतनी गर्मी की सुलग उठीं सड़कें!

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इतनी गर्मी की सुलग उठीं सड़कें!gaoconnection

नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि मध्य और उत्तर भारत के हिस्सों में लू से 27 से 31 मई के बीच धीरे धीरे निजात मिलने की संभावना है। विभाग ने अपने अनुमान में कहा, 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ स्थानों और दक्षिण उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के छिटपुट स्थानों पर तेज लू चलने की आशंका है।'

मौसम विभाग ने पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ साथ ही गुजरात के लिए रेड अलर्ट और जबरदस्त लू चलने की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने कहा, 'गर्मी की तीव्रता इसके बाद घटने की संभावना है और 27 से 31 मई के दौरान लोगों को लू से धीरे धीरे निजात मिल सकती है। 17 से 27 मई के दौरान पूरे उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर रहने की संभावना है।'

देश के कई हिस्से तेज लू की चपेट में हैं, जबकि भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मॉनसून छह दिन की देरी से आएगा। इस बीच, दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूहों और उत्तर अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने से अगले 48 घंटों के दौरान स्थिति अनुकूल रहेगी।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि से दो दिन पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों पर आ गया, लेकिन बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से इसकी प्रगति कमजोर पड़ने की संभावना है जिससे केरल में मॉनसून के आगमन में देरी होगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.