ज़ाकिर नाइक हैं शांति दूत: दिग्विजय सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ज़ाकिर नाइक हैं शांति दूत: दिग्विजय सिंह

लोगों में इस्लाम के सही अर्थ और उद्देश्य का प्रचार कर डॉ. नाइक शांति के दूत के रूप में काम कर रहे हैं और यह भाजपा ही है जो इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ रही है।- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव 

पुणे (भाषा)।

विवादास्पद जाकिर नाइक को शांतिदूत करार देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह इस्लाम का सही अर्थ और उद्देश्य का प्रचार कर रहे हैं, जबकि भाजपा इस्लाम को आतंकवाद से जोड़कर पेश कर रही है।

सिंह ने कहा कि यदि नाइक भडकाऊ उपदेश देने के आरोपी हैं तो साक्षी महाराज, योगी आदित्यनाथ, साध्वी प्राची जैसे भाजपा नेताओं पर भावनाएं भड़काने को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। इस्लाम के प्रचार के लिए पीस टीवी नेटवर्क चलने वाले मुम्बई के टीवी उपदेशक नाइक पर ढाका के हमलावरों में एक के यह कहने के बाद कि उसने नाइक के उपदेशों से प्रेरणा ली, विभिन्न एजेंसियों की नजर गड़ गयी है।

सिंह ने कहा, ‘‘मुझे 2012 में शांति सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, जहां मैंने डॉ. नाइक के साथ मंच साझा किया था। उनका पूरा भाषण सांप्रदायिक सद्भाव और कैसे इस्लाम आतंकवाद के खिलाफ है, पर आधारित था। उन्होंने शांति का संदेश दिया।'' पंधरपुर के भगवान विट्ठल मंदिर से लौट रहे सिंह ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि नाइक इतने ही खतरनाक हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जो कभी खुफिया ब्यूरो के निदेशक थे, उनके भाषणों के बारे में क्यों नहीं जानते।''

उन्होंने सवाल किया, ‘‘यदि वह इतने खतरनाक हैं और उनके भाषण उत्तेजक हैं जो आतंकवादियों को उकसा रहे हैं तो पिछले दो सालों में राज्य में भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं दर्ज किया, जबकि उनके सभी भाषण यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं?''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.