जाकिर नाइक की संस्था ने विदेशी फंड से 800 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जाकिर नाइक की संस्था ने विदेशी फंड से 800 लोगों का धर्म परिवर्तन करायाजाकिर नाइक की संस्थान ने विदेशी फंड से 800 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया

नई दिल्ली। विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की मुंबई की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के बारे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जाकिर की संस्था 50 हजार रुपये देकर लोगों का धर्मांतरण कराती थी। नाइक की संस्था अब तक करीब 800 लोगों का धर्मांतरण करा चुकी है। उम्मीद की जा रहा है कि ये तादात अभी और बढ़ सकती है। नाइक अपने कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर कई जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। 

मीडिया रिपोर्टों में मुंबई पुलिस के मुताबिक IRF में गेस्ट रिलेशन आफिसर अर्शी कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है। वो धर्म परिवर्तन कराने के काम में सीधे तौर पर शामिल है। इसमें उसका सहयोगी रिजवान खान है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी केरल में धर्मांतरण के एक मामले में की गई थी। केरल पुलिस ने बीते दिनों दावा किया था कि मुंबई स्थित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के गेस्ट रिलेशन अफसर अर्शी कुरैशी के रिश्ते आतंकवादी संगठन ISIS से हैं। केरल से एक महिला के लापता होने के सिलसिले में कुरैशी को पिछले हफ्ते मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.