जापान के निवेशकों के साथ भारत की संभावनाओं के बारे में बात करेंगे जेटली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जापान के निवेशकों के साथ भारत की संभावनाओं के बारे में बात करेंगे जेटलीgaon connection

तोक्यो (भाषा)। एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से निवेश आकर्षित करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनकी जापान यात्रा का लक्ष्य निवेशकों के साथ भारत की वृद्धि की संभावना के बारे में चर्चा करना है ताकि उन्हें बुनियादी ढांचा समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रेरित किया जा सके।

छह दिन की यात्रा पर यहां आए जेटली ने कहा, ‘‘भारत में एक हजार से अधिक जापानी कंपनियों ने पहले से ही निवेश किया हुआ है, जापान के प्रधानमंत्री (शिंजो) इसे दोगुना करना चाहते हैं। इसलिए मैं निवेशकों से व्यक्तिगत तौर पर और बड़े समूहों में भी मिलूंगा।'' निवेशकों के अलावा मंत्री अबे और जापान सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका (यात्रा) लक्ष्य भारत की संभावनाओं पर उनके साथ चर्चा करना है।'' उन्होंने आज यहां ‘एशिया का भविष्य' सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने हालांकि इस सम्मेलन को संबोधित नहीं किया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.