जापान में 19 लोगों की चाकू से हत्या, 25 से ज्यादा ज़ख्मी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जापान में 19 लोगों की चाकू से हत्या, 25 से ज्यादा ज़ख्मीजापान में 19 लोगों की चाकू से हत्या, 25 से ज्यादा ज़ख्मी

सागामिहारा (जापान)। जापान में एक मेंटल हॉस्पिटल पर एक शख्स ने बेहद खतरनाक हमले को अंजाम दिया है। जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के मुताबिक़ ''टोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं। जिनमें से 20 की हालत गंभीर बनी हुई है।'' 26 साल का हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने अपनी गलती मान ली। ''मैंने ये किया है।'' उसने बताया कि वो केंद्र का एक पूर्व कर्मी था। पुलिस ने बताया कि उन्हें देर रात करीब ढाई बजे सुकुई यामायुरी-एन केंद्र से फोन के जरिए सूचना मिली थी कि चाकू लिए एक व्यक्ति केंद्र में प्रवेश कर रहा है।

‘असाही शिम्बुन’ समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि संदिग्ध ने कहा, ''सभी निशक्तजन खत्म हो जाने चाहिए।'' अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने न्यूज़ एजेंसी AFP को बताया, ''चिकित्सकों ने 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।"

जापान में हुई अन्य हिंसात्मक घटनाएं

अन्य विकसित देशों की तुलना में जापान में हिंसा की कम घटनाएं होती हैं, हथियार का उपयोग कर किया गया इस तरह का हमला जापान के लिए आम नहीं है। हालांकि देश में हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं। 2008 में टोक्यो में एक व्यक्ति ने एक किराए पर लिए ट्रक को अकिहबारा जिले के एक भीड़ भरे बाजार में लोगों के ऊपर चढ़ा दिया था। इसके बाद उसने वहां से गुजरने वाले लोगों पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी और 10 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद जापान में 5.5 सेंटीमीटर से ज्यादा लंबे ब्लेड वाले दोमुंहे चाकुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसे रखने पर आरोपी को तीन साल तक की जेल या 5 लाख येन (6 हजार 200 डॉलर) के जुर्माने की सजा दी जाती है।

साल 2001 में ओसाका के एक प्राथमिक स्कूल में आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। साल 1995 में जापानी प्रलय के दिन पंथ के लोगों ने टोक्यो सबवे सिस्टम में सरीन गैस लीक कर दी, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। पिछले कुछ सालों में जापान में कमजोरों और विकलांगों पर हमले बढ़े हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.