जब बड़े पर्दे पर बयां हुए भारत-पाकिस्तान के रिश्ते

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जब बड़े पर्दे पर बयां हुए भारत-पाकिस्तान के रिश्तेgaoconnection

कई बार भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर फिल्मों ने विवाद पैदा किया तो कई बार दोनों मुल्क के लोगों ने तारीफ करते हुए यह जता दिया कि कला और सिनेमा की कोई सरहदें नहीं होतीं। 20 मई को रिलीज होने वाली निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म सरबजीत भी भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर बनी है।

वर्ष 1990 में भारतीय किसान सरबजीत सिंह को जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद कर दिया गया था। 22 साल तक बंद रहने के बाद 2 मई 2013 को अन्य कैदियों के हमले से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच काफी गहमागहमी भी रही। अब इस पर बनी फिल्म पर भी पाकिस्तान में विवाद की संभावना हो सकती है। 

इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में आ चुकी हैं जो भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर बनी है।

बजरंगी भाईजान (2015)

पिछले साल आई निर्देशक कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के जरिए यह देखने को मिला कि भारत-पाकिस्तान के सियासी रिश्ते  जैसे भी हों लेकिन दोनों देशों के निवासियों में इंसान के प्रति प्यार छिपा है। फिल्म में भारतीय नागरिक बने सलमान खान अपने परिवार से बिछड़ी पाकिस्तानी गूंगी बच्ची को उसके देश, उसके परिवार से मिलाते हैं। फिल्म पिछले साल ईद पर रिलीज हुई थी और दोनों देशों में इसे पसंद किया गया था।

वीर-ज़ारा (2004)

दिवगंत निर्देशक यश चोपड़ा अपनी फिल्मों में प्रेम कहानियों को नए अंदाज में रू-ब-रू कराने के लिए जाने जाते हैं। इस सिलसिले में वह वीर-जारा लेकर आए। पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी पायलट लड़के के बीच इस प्रेम कहानी के साथ दोनों देशों के रिश्तों को पर्दे पर खूबसूरती से तराशा गया। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा के साथ रानी मुखर्जी और दूसरे कलाकारों का अभिनय पसंद किया गया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.