जेटली ने और ढांचागत सुधारों का किया वादा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जेटली ने और ढांचागत सुधारों का किया वादाgaonconnection

तोक्यो (भाषा)। जापानी निवेशकों को भारत में निवेश के लिए न्योता देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज और ढांचागत एवं बाजारोन्मुखी सुधारों का वादा किया और कहा कि आर्थिक वृद्धि दर को मौजूदा 7.6 प्रतिशत से भी तेज करने के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कर ढांचे में भी सुधार का वादा किया ताकि इसे सरल, विश्वसनीय व टिकाऊ बनाया जा सके। वह यहां निक्कई इंक द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘द फ्यूचर आफ एशिया' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक नरमी के बावजूद बीते दो साल में भारत सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है।

निवेश आकर्षित करने के लिए छह दिन की जापान यात्रा पर आए जेटली ने कहा, ‘‘बीते दो साल में हमारी आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत रही है। उस वैश्विक मंदी के विपरीत यह दर हासिल की गई है जिसने भारत में व्यापार पर गहरा प्रतिकूल असर डाला है।'' वित्त मंत्री ने कहा कि लगातार दो साल खराब मानसून और भारतीय निजी क्षेत्र की कुछ दिक्कतों जैसे संकटों के बावजूद भारत बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा है।

जेटली ने कहा, ‘‘परेशानियों के बावजूद अनेक ढांचागत सुधारों के साथ-साथ भारी मात्रा में सार्वजनिक निवेश व एफडीआई के चलते हमने एक सम्मानजनक वृद्धि दर हासिल की है।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.