जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर सपा का दबदबा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर सपा का दबदबागाँव कनेक्शन

लखनऊ। प्रदेश के 36 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों में कई जि़लों में सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। 

गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बाद तक हुए मतदान के बाद करीब चार बजे से विजेताओं के नाम आना शुरू हो गए। मतगणना में गड़बड़ी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे। उन्नाव में कांटे की टक्कर के बीच सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी ने सपा के ही एक अन्य प्रत्याशी ज्योति रावत को लॉटरी सिस्टम से हरा दिया। दोनों को 26-26 वोट मिले जबकि एक वोट को अवैध घोषित कर दिया गया। मुरादाबाद में पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा से पूर्व मंत्री जगराम की पत्नी ने चुनाव जीता। अम्बेडकरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी सुधीर सिंह मिंटू की जीत हुई। 

सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं उन्हें 27 जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू को 19 मत मिले। मेरठ में सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान दो वोटों से जीतीं। बिजनौर जिला पंचायत में सपा विद्रोही और भाजपा समर्थित उदयनवीर जीते। शामली में बसपा और मुज्जफरनगर में भाजपा जीती। बलरामपुर में सपा की राजरानी ने जीत हासिल की। सोनभद्र में सपा के अनिल यादव ने 30 वोट पाकर निकटतम बसपा प्रत्याशी सुभाष पाल को हराया। 

रायबरेली में सपा प्रत्याशी प्रभात साहू को कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह ने हराया। मेरठ में सपा की सीमा प्रधान दो वोटों से विजयी रहीं। कुशीनगर में सपा के हरीश राणा जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने सात वोटों से निर्दलीय विनय प्रकाश को हराया। महराजगंज से भाजपा के प्रभुदयाल जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 36 वोट मिले। अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बसपा के उपेंद्र सिंह नीटू विजयी हुए। 

मिरजापुर से बसपा प्रत्याशी प्रमिला सिंह पत्नी एमएलसी विनीत सिंह 33 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। 

हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा के वि?नोद उपाध्याय ने जीत हासि?ल की। वह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई हैं। जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के राज बहादुर यादव ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। राज बहादुर यादव को 81 व प्रभावती पाल को 2 मत मिले। शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी नीतू सिंह की हार हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के पुत्र भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह छह वोट से जीत गए।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.