काबुल में अगवा की गई महिला रिहा कराई गई: सुषमा स्वराज

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
काबुल में अगवा की गई महिला रिहा कराई गई: सुषमा स्वराजकाबुल में अगवा की गई महिला रिहा कराई गई: सुषमा स्वराज

नई दिल्ली (भाषा)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जानकारी दी है कि NGO में काम करने वाली अगवा की गई भारतीय महिला को रिहा करा लिया गया है। इस महिला का नाम जुडिथ डीसूजा (40 साल) है। जुडिथ को बीते महीने संदिग्ध आतंकवादियों ने काबुल से अगवा कर लिया था। जुडिथ डीसूजा आगा खान फाउंडेशन में एक वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम कर रही थीं। जुडिथ डीसूजा को काबुल में उनके ऑफिस के बाहर से  9 जुलाई को अगवा किया गया था। सुषमा स्वराज ने ट्वीट के ज़रिए महिला की रिहाई की जानकारी दी, ''मैं आपको ये सूचित करते हुये खुश हूं कि जुडिथ डीसूजा को रिहा करा लिया गया है।'' 

सुषमा स्वराज ने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफ़गान अधिकारियों की मदद और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय कोलकाता निवासी जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में था। स्वराज ने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफ़गानिस्तान में भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा की कोशिशों की भी तारीफ़ की है।

जुडिथ के परिवार वालों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिख कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था जिससे वो घर लौट सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया था।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.