कांग्रेस, भाजपा का संबंध पति-पत्नी जैसा: केजरीवाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस, भाजपा का संबंध पति-पत्नी जैसा: केजरीवालgaonconnection

पणजी (भाषा)। भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों बड़े राजनीतिक दलों में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है और वो लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये केजरीवाल ने कहा, ''मुझे लगता है कि दोनों पार्टियों में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है। मिस्टर एंड मिसेज भाजपा-कांग्रेस। वो घर में लड़ने वाले पति और पत्नी के जैसे हैं। वो दोनों एक-दूसरे के राज जानते हैं।'' केजरीवाल ने कहा कि अगले साल गोवा विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए आप के अभियान की शुरुआत की।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया, ''भाजपा कांग्रेस के राज जानती है और कांग्रेस भाजपा के। किसी ने मुझे बताया कि गोवा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पास कांग्रेस नेताओं की कई फाइलें थीं लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वो इन फाइलों के जरिए कांग्रेस को धमकाते रहेंगे।'' केजरीवाल ने दावा किया कि दोनों पार्टियों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वो जनता को मूर्ख बना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा और कांग्रेस ने साथ मिल कर लोगों को लूटा। दोनों पार्टियां माफिया हैं और वो माफिया राज चला रहे हैं।'' केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के बीच देश में पांच-पांच साल तक सरकार चलाने का अलिखित समझौता होने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि टिकट पाने के लिए आप से जुड़ने की कोशिश करने वालों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.