कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने तक कड़ी मेहनत करती रहेगी: राहुल गांधी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने तक कड़ी मेहनत करती रहेगी: राहुल गांधीgaonconnection, कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने तक कड़ी मेहनत करती रहेगी: राहुल गांधी

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस शासित असम और केरल में पार्टी की हार और पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में उसके कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बीच राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी लोगों का भरोसा जीतने तक कड़ी मेहनत करती रहेगी।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, ''हम लोगों के फैसले को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। मैं चुनाव जीतने वाले दलों को शुभकामनाएं देता हूं।' राहुल गांधी ने कहा 'मैं इस अवसर पर कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता और हमारे सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इन चुनावों में मेहनत की। हम लोगों का विश्वास जीतने तक कड़ी मेहनत करेंगे।''

गांधी ने पांच राज्यों में चुनाव परिमाण के रुझान आने के तत्काल बाद ये प्रतिक्रिया दी। रुझानों के अनुसार कांग्रेस पार्टी शासित केरल और असम में हार की ओर बढ़ रही है और वो गठबंधन के बावजूद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कुछ खास नहीं कर पाई।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने परिणामों पर निराशा व्यक्त की लेकिन साथ ही ये भी कहा कि ये परिणाम अनपेक्षित नहीं हैं और उन्होंने असम में पार्टी की हार का कारण बदलाव की इच्छा बताई। असम में तीन बार से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई राज्य में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि परिणाम निराशाजनक हैं लेकिन अपेक्षा के विपरीत नहीं हैं। असम 15 वर्षों बाद संभवत बदलाव चाहता था। केरल में बारी बारी से सरकार आती है।'कांग्रेस माकपा गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाने के मामले में उन्होंने कहा कि परिणाम के बावजूद कांग्रेस और वामदलों के बीच गठबंधन सर्वाधिक स्वाभाविक है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.