केजरीवाल को फिर झटका, #AAP विधायक शरद चौहान गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केजरीवाल को फिर झटका, #AAP विधायक शरद चौहान गिरफ्तारकेजरीवाल को फिर झटका, #AAP विधायक शरद चौहान गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सोनी की खुदकुशी मामले में दिल्ली के नरेला से AAP विधायक शरद चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच लगातार तीन दिन से शरद चौहान से पूछताछ कर रही थी। खुदकुशी के बाद से कार्यकर्ता के परिवार ने आरोप लगाया था कि विधायक के करीबी रमेश भारद्वाज सोनी को विधायक के कहने पर परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर सोनी ने आत्महत्या कर ली। विधायक शरद चौहान के साथ ही नरेला थाने से इस मामले से जु़ड़े पूर्व आईओ समेत कुल सात लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

खुदकुशी के कुछ दिन पहले ही विधायक शरद चौहान के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 509 और 506 में मामला दर्ज कर लिया था। महिला कार्यकर्ता ने एक वीडियो जारी कर भी भारद्वाज के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

गिरफ्तारी के बाद AAP की प्रतिक्रिया

विधायक की गिरफ्तारी के बाद आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा, ''एक और AAP विधायक गिरफ्तार। क्या मोदी पागल हो गए हैं ? क्या उन्होंने अपना दिमागी संतुलन खो दिया है? अगर PM इस गुस्से और प्रतिशोध के साथ काम करेंगे तो क्या देश सुरक्षित है।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.