उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि योजनाओं को लागू करने की रफ्तार काफी सुस्त: कृषि मंत्री  

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि योजनाओं को लागू करने की रफ्तार काफी सुस्त: कृषि मंत्री  radha mohan singh

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार काफी धीमी है। उन्होंने राज्य से इन कार्यक्रमों को किसानों के कल्याण के लिए तेजी से क्रियान्वित करने को कहा। उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ फोन पर परिचर्चा में सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में कृषि संबंधी योजनाएं तेजी से क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने हालांकि, कहा कि राज्य में केंद्रीय कृषि योजनाओं को लागू करने की रफ्तार काफी धीमी है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में पीछे है उत्तर प्रदेश

उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 2015-17 तक 263.91 लाख कार्ड जारी करने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक सिर्फ 34.78 लाख कार्ड ही दिए गए हैं जो लक्ष्य से 87 प्रतिशत पीछे है। सिंह आगरा, अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर के किसानों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृषि संबंधी योजनाओं को तेजी से लागू करेगी।

किसानों ने कृषि मंत्री से पूछे सवाल

किसानों ने कृषि मंत्री से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य योजना आदि के बारे में सवाल पूछे।

agriculture radha mohan singh agriculture minister 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.