घड़े में निकले 800 साल पुराने बीज बोये और मिली फल की पुरानी प्रजाति

Kushal MishraKushal Mishra   14 Nov 2016 7:25 PM GMT

घड़े में निकले 800 साल पुराने बीज बोये और मिली फल की पुरानी प्रजातिसभी फोटो साभार: गूगल

लखनऊ। किसानों के लिए यह खबर बहुत रोचक है। असल में पुरातत्वविदों को जमीन के नीचे 800 वर्ष से दबा हुआ एक मिट्टी का बंद घड़ा मिला है। जब उस घड़े को खोला गया तो उसके अंदर से जो चीज मिली, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह चीज कीमती नहीं, बल्कि बेशकीमती है। आइये इस घड़े के बारे में आपको कई रोचक जानकारियां बताते हैं।

घड़े को देखकर हैरान रह गए लोग

संयुक्त राष्ट्र के विस्कॉसिन में जमीन के नीचे दबे इस मिट्टी के घड़े को देखकर लोग हैरान रह गये। पुरातत्वविद मानते हैं कि इस घड़े को जमीन के नीचे छिपा दिया गया था या फिर दबा दिया गया था। मिट्टी के 800 साल पुराने इस घड़े को जब खोला गया तो इसके अंदर बीज रखे हुए थे। घड़े के अंदर बीज मिलने से पुरातत्वविद हैरान रह गये। ऐसा इसलिये क्योंकि इस घड़े में जो बीज मिले, वे 800 सालों बाद भी उपयोग योग्य थे। कुछ ही बीज सूखे हुए थे।

तब बीजों को बोने का लिया फैसला

पुरातत्वविदों ने इन बीजों को बोने का फैसला लिया। बोने के बाद जो पौधे निकले, वो विलुप्त हो चुके स्क्वाश (एक तरह का कद्दू) पौधे की एक प्रजाति निकली। यह स्क्वाश आम पौधों से बड़े थे और इन पौधों में लगने वाले फल का आकार भी आम स्क्वाश से बड़ा था। यह प्रजाति सालों पहले विलुप्त हो चुकी थी। बड़ी बात यह है कि इस घड़े से मिले बीज की वजह से लोग एक बार फिर इस फल का मजा ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब यह स्क्वाश कई जगहों पर मिलने भी लगा है। अब केवल पुरातत्वविद ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि कैसे एक घड़े के अंदर 800 साल बंद रहे बीजों ने गायब हो चुके इस फल को एक बार फिर जिंदा कर दिया।

800 साल पुराना घड़ा स्क्वाश घड़े में बीज 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.