हरियाणा सरकार ने पराली जलाने पर 13.75 लाख रुपए जुर्माना वसूला 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   5 Nov 2016 4:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा सरकार ने पराली जलाने पर 13.75 लाख रुपए जुर्माना वसूला हरियाणा सरकार ने फसल अवशेष जलाने वालों पर किसानों पर कार्रवाई की।

चंडीगढ़ (भाषा)। हरियाणा के अधिकारियों ने धान की पराली जलाने से जुड़े आदेशों को नजरअंदाज कर रहे किसानों के खिलाफ कदम उठाते हुए 1,406 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और अब तक 13.75 लाख का जुर्माना वसूल किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब में बहुत से किसान पराली जला रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है और मिट्टी की स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

हम कार्रवाई कर रहे हैं क्योंकि पराली जलाना एक गंभीर मुद्दा है। कल तक हमने पराली जलाते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ 1,406 मामलों में कार्रवाई शुरु की है। उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है और अब तक 13.75 लाख रुपए वसूल किए गए हैं।
श्रीकांत वल्गाड पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव सह हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

वल्गाड ने बताया कि कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद की पर्यरवरण अदालतों ने पर्यावरण प्रदूषण अधिनियम के तहत मामलों में सुनवाई की। हरियाणा और पंजाब में धान की पराली जलाने पर रोक है और इसका उल्लंघन करने वाले किसानों को अधिकारी भी दंडित कर सकते हैं।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.