हरियाणा के चिदाना में 11 नवंबर को होगा किसान मेला, कृषि और पशुपालन क्षेत्र कई जानकार होंगे शामिल 

Diti BajpaiDiti Bajpai   8 Nov 2017 8:51 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा के चिदाना में 11 नवंबर को होगा किसान मेला, कृषि और पशुपालन क्षेत्र कई जानकार होंगे शामिल आयुर्वेट के द्वारा एक दिवसीय किसान मेले का होगा आयोजन

सोनीपत (हरियाणा)। खेती-किसानी की समस्याएं, पशुपालकों की दिक्कतें और किसानों की वो उपलब्धियां जिन पर अक्सर चर्चा नहीं होती वो हरियाणा में एक ही मंच पर साझा होंगी। मौके पर ही मौजूद कृषि और पशुपालन से जुड़े जानकार उन्हें वहीं पर सुलझाएंगे। इस एक दिवसीय मेले में अपने-अपने विषय के कई जानकार, वैज्ञानिक और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।

हरियाणा के सोनीपत जिले के चिदाना में किसान और पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था आयुर्वेट के द्वारा एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेट उन्नत किसान मेले का उदेश्य किसानों की समस्याओं पर चर्चा, सरकार की किसान उपयोगी की जानकारी और उन्नत किसानों को सम्मानित किया जाना है। इसमें मुख्य रुप से युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान, जैविक खेती, बायोगैस का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

किसान मेले में पशुपालन की जानकारी के साथ ही कृषि की उन्नत तकनीक के बारे में भी बताया जाएगा। इसमें बायोगैस लगाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे ईंधन तो मिलेगा साथ ही प्रधानमंत्री के स्वश्च भारत अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- इन बातों को ध्यान में रख एक साल में भैंस से ले सकते हैं बच्चा

आयुर्वेट के प्रबंध निदेशक एमजे सक्सेना बताते हैं, “हमारी कोशिश रहती है, किसानों को वो सुझाव, तकनीकी बताई जाए जिससे किसानों की आमदनी बढ़े। क्योंकि इन मेलों कृषि वैज्ञानिक, पशु विशेषज्ञ और नाबार्ड समेत कई ऐसे समस्याओं के अधिकारी भी मौजूद होते हैं, तो किसानों की कई समस्याओं का मौके पर ही निदान हो जाता है। हमारी संस्था पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक अनुसंधान के मूलमंत्र पर काम करती है।”

धन के क्षेत्र में 40 वर्षों से कार्यरत विशेषज्ञ और आयुर्वेट लिमिटेड के एमडी मोहन जे. सक्स

यह भी पढ़ें- बकरियों के दूध से बन रहा दही और पनीर, अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मेले में 200-300 किसान, डॉ.अली खान (चेयरमैन आईसीएसई) पद्मश्री डॉ वी.पी. सिंह (धान विशेषज्ञ) अरुण शुक्ला (मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड) डॉ. विभा धवन (वरिष्ठ वैज्ञानिक टेरी) डॉ.एके वाष्णेय (उपकुलपति दूवासू, मथुरा) एमजे सक्सेना (महानिदेशक, आयुर्वेट लिमिटेड) डॉ अनूप कालरा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) डॉ कुलदीप शर्मा (मीडिया प्रभारी आयुर्वेद लिमिटेड) समेत संबंधित विषय के कई जानकार शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेट के एमडी मोहन जे सक्सेना का इंटरव्यू : ‘डेयरी से कमाना है तो दूध नहीं उसके प्रोडक्ट बेचिए’

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.