‘भारत में तेजी से बढ़ रही जैविक खेती’

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
‘भारत में तेजी से बढ़ रही जैविक खेती’नोएडा में 19वें जैविक कृषि विश्व कुंभ 2017 में लोगों को संबाेधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह।

लखनऊ। इंटरनेशनल एक्सो सेंटर नोएडा में 19वें जैविक कृषि विश्व कुंभ 2017 का आगाज गुरुवार से हो गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने 9 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत परंपरागत रूप से दुनिया का सबसे बड़ा जैविक कृषि करने वाला देश है। यहां तक कि मौजूदा भारत के बहुत बड़े भू-भाग में परंपरागत ज्ञान के आधार पर जैविक खेती की जाती है।

जैविक कृषि विश्व कुंभ में 110 देशों के प्रतिनिधि

जैविक कृषि विश्व कुंभ दुनियाभर में 110 देशों के 1400 प्रतिनिधि और 2000 भारतीय प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्गेनिक फार्मिक मूवमेंट्स (आईफोम) और ओएफआई ने मिलकर आयोजित किया है।

22.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती

राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश में वर्तमान में 22.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती हो रही है, जिसमें परंपरागत कृषि विकास योजना से 3,60,400 किसान को लाभ पहुंचा है। इसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रों में जैविक कृषि के तहत 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है। अब तक 45863 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक योग्य क्षेत्र में परिवर्तित किया जा चुका है और 2406 फार्मर इटेंरेस्ट ग्रुप (एफआईजी) का गठन कर लिया गया है, 2500 एफआईजी लक्ष्य के मुकाबले 44064 किसानों को योजना से जोड़ा जा चुका है।

खुलवा रही हैं बिक्री केंद्र

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परंपरागत कृषि विकास योजना वर्ष 2015-16 से प्रारम्भ हुई और 28750 एकड़ मे 28750 किसान को लाभ पहुंचा है। किसानो के जैविक उत्पादों के विपणन के लिए राज्य सरकार 5 लाख रुपये प्रति जनपद को देकर बिक्री केंद्र (Outlet) खुलवा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कुछ वैज्ञानिक इसे ''डिफाल्ट ऑर्गेनिक'' कहते हैं, लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि जो किसान परंपरागत रूप से जैविक खेती कर रहे हैं, यह उनकी मजबूरी नहीं, उनकी पसंद है। बेहद गहरी समझ के साथ वो इस रास्ते पर सदियों से चल रहे हैं। आज, वो रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते तो यह उनकी अज्ञानता नहीं है, बल्कि उन्होंने बहुत सोचसमझ कर ऐसा न करने का फैसला किया है। इसलिए उनकी इस खेती की विधि को ''बाई डिफाल्ट'' नहीं कहा जा सकता।

ऐसे कितने दिन कर सकेंगे खेती?

राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार इस बात को स्वीकार करती है कि पिछले कुछ दशकों में खेतों में रासायनिक खाद के अंधाधुंध उपयोग ने यह सवाल पैदा कर दिया है कि इस तरह हम कितने दिन खेती कर सकेंगे? रासायनिक खाद युक्त खेती से पर्यावरण के साथ सामाजिक-आर्थिक और उत्पादन से जुड़े मुद्दे भी हैं जो हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

असुरक्षित खाद्यान उत्पन्न करने की समस्या

कृषिमंत्री ने कहा कि अब देश में खाद्य आपूर्ति की कोई समस्या नही है, लेकिन देश की बढ़ती जनसंख्या को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्यान उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण चुनौती का कार्य अभी शेष है, हमारी निर्भरता रासायनिक खेती पर हो गई है, जिसमें हम रासायनिक उर्वरक, कीट-रोग नाशी एवं अन्य रासायन का प्रयोग करके उत्पादन तो बढ़ गया, लेकिन अनियंत्रित उपयोग से असुरक्षित खाद्यान उत्पन्न करने की समस्या पनप गयी है।

हर स्तर पर होता है नुकसान

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यदि हम इन रासायनिक आदानों के अंधाधुंध प्रयोग से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों का विश्लेषण करें तो पता चलेगा कि इन सारे रासायनिक आदानों का बड़ा भाग मिट्टी, भूजल, हवा और पौधों में जा रहा है। यह छिड़काव के समय हवा के साथ दूर तक अन्य पौधों को प्रदूषित कर देते हैं। भूमि में प्रवेश करने वाले ये रसायन भूजल में मिलकर, पानी के अन्य श्रोतों को भी प्रदूषित कर देता है।

जैविक कृषि आज राष्ट्रीय और वैश्विक आवश्यकता

उन्होंने कहा कि रसायनों के दुष्प्रभाव से विश्व में जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के पर्यावरण में असंतुलन उत्पन्न हो गया है और मानवों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव देखे गए हैं। धरती मां के स्वास्थ्य, सतत उत्पादन, आमजन को सुरक्षित और पौष्टिक खाद्यान के लिए जैविक कृषि आज राष्ट्रीय और वैश्विक आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: कारोबारी बनते भारत की असल चुनौती

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक मल्चिंग विधि का प्रयोग कर बढ़ा सकते हैं सब्जी और फलों की उत्पादकता

यह भी पढ़ें: हरियाणा के चिदाना में 11 नवंबर को होगा किसान मेला, कृषि और पशुपालन क्षेत्र कई जानकार होंगे शामिल

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.