उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं चलने के साथ उमस बढ़ेगी 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   3 May 2017 12:15 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं चलने के साथ उमस बढ़ेगी गरम हवाओं से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर कालेज जातीं लड़कियां।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास होगा। दिन में तापमान 40 डिग्री तक चढ़ने का अनुमान है। आर्द्रता के स्तर में भी वृद्धि होने का अनुमान है जिससे उमस बढ़ेगी।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.7 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.