देश के हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलेगा केंद्र

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश के हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलेगा केंद्रकृषि मंत्री राधा मोहन सिंह।

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने कहा कि वह देश के हर जिले में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र खोलेगी ताकि किसानों को तकनीकी सहायता दी जा सके।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने सभी विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञों, कृषि विकास कार्य से संबंधित जिला स्तर के अधिकारियों और 12 राज्यों के प्रगतिशील किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता के दौरान यह बात कही।

एक सरकारी बयान में कहा गया, केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की है। यह किसानों को उनके खेत के पास ही उन्नत कृषि तकनीकी सहायता को उपलब्ध कराएगा।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने दस राज्यों में मधुमक्खीशाला विकास केंद्रों को खोलने की भी घोषणा की।











     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.