झारखंड में ओले गिरने से चौपट हुई फसल के बदले किसानों को मिलेगा चार करोड़ 38 लाख  का मुआवजा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड में ओले गिरने से चौपट हुई फसल के बदले किसानों को मिलेगा चार करोड़ 38 लाख  का मुआवजाबारिश के साथ ओले गिरने से  फसलों को हुआ भारी नुकसान

रांची। झारखंड के गोड्डा जिले में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को अब राहत मिल सकेगी। ओला और चक्रवात से किसानों की फसलों को पहुंचने वाले नुकसान की भरपाई के लिए झारखंड सरकार ने सहायता राशि की मंजूरी दी है। इसके तहत पीड़ित किसानों को लगभग 43877545 रुपए दिए जाऐंगे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास की किसानों के लिए यह बहुत बड़ी पहल है। जिले में 10 मार्च को ओलावृष्टि और चक्रवात से लगभग 43 गांवों में काफी नुकसान हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में खड़ी रबी की फसलों पर पड़ा था। किसानों को कितना नुकसान हुआ था, इसे लेकर 21 सदस्यीय टीम ने सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के बाद ही सरकार ने किसानों की मदद करने कते लिए यह फैसला लिया।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.