धान की कटाई और मड़ाई की ये मशीनें बचाएंगी मेहनत और पैसा
गाँव कनेक्शन 2 Oct 2017 4:02 PM GMT

लखनऊ। धान की फसल की कटाई समय आ गया है। फसल तैयार होने के बाद धान की कटाई व मड़ाई की जाती है, जो बहुत मेहनत का काम होता है। हालांकि जो अधिक जोत के किसान हैं वो तो अपनी फसल कम्बाइन से कटवा लेते हैं, लेकिन जो छोटी जोत के किसान है उनको काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अब किसानों को धान की कटाई व मड़ाई के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्यूंकि अब ऐसी कई मशीने आ गई हैं जिनकी मदद से आसानी से धान की कटाई व मड़ाई की जा सकती है। इनसे कम मेहनत के साथ-साथ समय की बचत होती है और खर्चा भी कम आता है।
अब गेहूं की तरह धान थ्रेसिंग की मशीन आ गई है। ये मशीन बाहर से हूबहू गेहूं कटाई करने वाले थ्रेसर जैसी दिखती है लेकिन अंदर थोड़े से बदलाव किए गए हैं। इसमें धान बिल्कुल साफ निकलता है जबकि पुवाल (पैरा) वेस्ट मैटेरियल (भूसे ) के रूप में अलग बाहर हो जाता है। इसकी मदद से एक घंटे में करीब 1-2 बीघे फसल की ये थ्रेसिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
सिंचाई के लिए कमाल का है यह बर्षा पंप, न बिजली की जरूरत और न ही ईंधन की
सिंचाई के लिए कमाल का जुगाड़ : ग्लूकोज की बोतलों से बनाइए देसी ड्रिप सिस्टम
पढ़िए सिंचाई के आज और कल के तरीके ... ढेकुली से लेकर रेनगन तक
फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे नीलगाय और छुट्टा पशु , गुजरात के किसान ने बनाई अनोखी मशीन
नोट- खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
agriculture farmer खेती किसानी किसान धान कृषि धान की खेती धान की फसल हिंदी समाचार धान उत्पादन यूपी समाचार धान की पैदावार धान की मड़ाई धान उत्पादन भारतीय कृषि अनुसंधान
More Stories