किसानों की बदहाली की ज़िम्मेदार कांग्रेस: अमित शाह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों की बदहाली की ज़िम्मेदार कांग्रेस: अमित शाहगाँव कनेक्शन

नोएडा दिल्ली बिहार विधान सभा चुनावों सहित उत्तर प्रदेश के पंचायती चुनावों में अपना मुंह कड़वा कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने अब अपना ध्यान उत्तर प्रदेश में 2017 चुनावो की और केंद्रित कर दिया है।

इसी कड़ी में किसानों को रिझाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिसे गन्ना बेल्ट भी कहा जाता है के ग्रेटर नोएडा में आज से बीजेपी किसान मोर्चा की दो दिवसीय कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया है। इस सम्मलेन में पहुंचे भाजप राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ धोखा किया और उनकी बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। 60 वर्षोँ तक राज करने के बाद भी किसान आज बदहाल है।

वहीं उत्तर प्रदेश की सपा सरकार हो या फिर बसपा या कांग्रेस सबने किसानों को सिर्फ धोखा दिया है। इन सरकारों और चीनी मिल मालिकों की आपसी गठजोड़ ने गन्ना किसानों की कमर तोड़ी है। अगर किसानो का कोई भला कर सकता है और कर रहा है तो वो सिर्फ मोदी सरकार है।

हमारी सरकार किसानों के गन्ने के दाम पर ध्यान दे रही है तथा लागत कम करने की योजनाएं लागू कर चुकी है। इस लिए उत्तर प्रदेश के किसानो को अगर अपना हक़ चाहिए तो अखिलेश सरकार को उखाड़ फेकना होगा और प्रदेश में बीजेपी की सरकार लानी होगी। 

कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अमित शाह के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, संगठन मंत्री राम लाल, क्षेत्रीय सांसद, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी सूर्य प्रताप साही सहित मोर्चे से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी नेता मौजूद थे कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दे मातरम गान कर किया गया। 

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया और आगे भी करते रहेंगे। चाहे फसल बीमा हो या मुद्रा बैंक ऐसी दर्जनो योजनाएं और कार्यक्रम चालू किये गए हैं, जो किसानो को उन की बदहाली से निजात दिलाएंगी सिर्फ इन को किसानो तक पहुंचना है जिस के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दो दिवसीय किसान मोर्चे के कार्यक्रम का समापन कल 12 जनवरी 2016 को किया जायेगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टर - सुनील तनेजा

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.