किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग ने बनाया नया ट्वीटर हैंडल

किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग ने बनाया नया ट्वीटर हैंडलGaon Connection

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को मुहैया कराई जाने वाली मदद और उनसे जुड़ी योजनाओं की जानकारी अब किसानों को आसानी से मिल पाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तक शासन की जानकारी पहुंचाने के लिए एक नया ट्विटर एकांउट खोला है। सोमवार से ये ट्विटर एकांउट काम करना शुरु कर देगा।

प्रदेश के किसानों के विकास के लिए प्रदेश सरकार कई अहम काम कर रही है। इसके अलावा किसानों और कृषि के विकास के लिए तमाम ज़रूरी फ़ैसले भी ले रही है, लेकिन शासन की ओर से लिए जा रहे यह निर्णय किसानों और विभाग के अफसरों तक पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। इससे वक्त पर किसानों को योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए एपीसी (कृषि उत्पादन आयुक्त) प्रवीर कुमार ने नया ट्वीटर हैंडल @apc_up  बनाया है। इस ट्वीटर हैंडल पर किसानों और कृषि अधिकारियों को सभी ज़रूरी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी।

एपीसी प्रवीर कुमार ने बताया, ''@apc_up नाम का ट्वीटर हैंडल बनाया है। यह सोमवार से सक्रिया हो जाएगा। इस ट्वीटर अकाउंट पर किसानों और आम जनता को उपयोगी जानकारियां ट्वीट की जाएंगी। इसे कोई भी व्यक्ति, कर्मचारी और अधिकारी आसानी से पढ़ सकता है।''

रिपोर्टर - जसवंत सोनकर

India 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.