कन्हैया ने ख़त्म की भूख हड़ताल लेकिन जेएनयू में भूख हड़ताल जारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्हैया ने ख़त्म की भूख हड़ताल लेकिन जेएनयू में भूख हड़ताल जारीgaonconnection, कन्हैया ने ख़त्म की भूख हड़ताल लेकिन जेएनयू में भूख हड़ताल जारी

नई दिल्ली (भाषा)। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने चिकित्सकीय कारणों की वजह से अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है लेकिन जेएनयू के अन्य छात्रों की भूख हड़ताल शनिवार को 10वें दिन भी जारी रही।

परिसर में 9 फरवरी को हुए विवादास्पद कार्यक्रम के मामले में विश्वविद्यालय की तरफ से सुनाए गए दंड के खिलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से छह ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है जबकि 14 अन्य की भूख हडताल जारी है। इस कार्यक्रम में कथित रुप से भारत विरोधी नारेबाजी की गई थी।

देशद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए कन्हैया को शरीर में पानी की कमी और कीटोसिस के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

जेएनयू छात्र संघ ने एक बयान में कहा, ''कन्हैया कल रात परिसर में वापस आ गए और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भूख हड़ताल नहीं करने की सलाह दी हैं। उन्हें कुछ दिनों तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गयी है। उनकी मेडिकल जांच भी होनी हैं। उन्होंने भूख हड़ताल वापस ले ली लेकिन वो आंदोलन जारी रखेंगे।''    

भूख हड़ताल पर बैठे अन्य छात्रों की स्वास्थ्य रिपोर्टों में कीटोन के उच्च स्तर, निम्न रक्तचाप और वजन में कमी का जिक्र किया गया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.