कंट्रोल रूम में दर्ज होगी गन्ना किसानों की फीडबैक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कंट्रोल रूम में दर्ज होगी गन्ना किसानों की फीडबैकgaonconnection, कंट्रोल रूम में दर्ज होगी किसानों की फीडबैक

लखनऊ। प्रदेश में गन्ना सर्वे कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। गन्ना एवं चीनी आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया, “जिला और मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने किया जाएगा। कंट्रोल रूम सुबह सात से शाम छह बजे तक काम करेगा।”

उन्होंने बताया, “इस बार सर्वे कार्य में गन्ना किसानों की भागीदारी के लिए जिलास्तर और मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम ( 0522-2204163)  को फील्ड का फीडबैक पूरे सर्वे कार्य के दौरान देते रहेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा, “कंट्रोल रूम में गन्ना किसानों के सुझाव और निरीक्षण प्राधिकरियों की अभ्युक्ति के लिए रजिस्टर भी रखा जाएग। इसके साथ ही मंडल के लिए मुख्यालय से नियत किए गए नोडल अधिकारी प्रदेश में किए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य का रेंडम चेकिंग करेंगे।”

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जिन खेतों की पैमाइश कर रहे हैं उस किसान का घोषणा पत्र सही भरा गया है या नहीं इसकी भी जांच करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से सर्वे कार्य के साथ गन्ना समिति सदस्यता का अभियान भी चलाने को कहा। इसके लिए सदस्यों से 21 रुपए सदस्यता शुल्क लिया जाए। इस मौके पर ट्रेंच प्लांटिग के लक्ष्य पूर्ति की जिलेवार समीक्षा करते हुए बिजनौर और सीतापुर के जिला गन्ना अधिकारी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अनुपयुक्त गन्ना प्रजातियों के क्षेत्रफल को शून्य पर लाने के लिए जोर देने को कहा।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.