कोषागार से जुड़ेंगे सरकारी विभाग

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोषागार से जुड़ेंगे सरकारी विभागगाँव कनेक्शन

बाराबंकी। सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी अपने-अपने जिलों में कोषागारों से सीधे जुड़ जाएंगे। इसकी शुरुआत अप्रैल माह से बाराबंकी से होने जा रही है।

राज्य विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी कोषागार से ही पेंशन मिलेगी व परिवहन निगम भी कोषागार से जुडऩे जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार डेढ़ सौ ट्रेजरी अफसर रखेगी। बाराबंकी में भी दो और सहायक ट्रेजरी अफसरों के पद बढ़ेंगे।

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कोषागार से पेंशन देने के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है जबकि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिले के विभागों को कोषागार से जोड़ने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। विभागों के लेनदेन इसी पोर्टल पर होंगे। कोषागार सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों से ऑनलाइन जुड़ा रहेगा। इससे राज्य कर्मचारियों को समय से वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन मिल सकेगी।वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक सिंह बताते है, ''यह कार्य प्रयोग के तौर पर सबसे पहले बाराबंकी में किया जायेगा। सबसे पहले निगम और परिषद के कर्मचारियों को पेंशन दी जाएगी। कोषागार के कर्मचारियों को दोबारा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कागजी प्रक्रिया भी बचेगी। राजकीय देय भी ऑनलाइन ट्रेजरी चालान के जरिए जमा होंगे और राजकीय प्राप्तियां ऑनलाइन मिल पाएंगी। पेंशन के लिए अफसरों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।’’

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.