कोटा में महिला चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोटा में महिला चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तारgaonconnection

कोटा (भाषा)। आठ महिलाओं और दो पुरुषों की गिरफ्तारी के साथ ही स्थानीय पुलिस ने चोरी के कई मामलों में शामिल अंतरराज्यीय महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुनहड़ी थानाक्षेत्र में बुनेडी रोड पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में एक विशेष पुलिस टीम ने आरोपियों को कल गिरफ्तार किया।

पुसिल अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कहा, ‘‘हमें उनकी हरकत पर संदेह हुआ। उन्हें पूछताछ के लिए कुनहडी थाने लाया गया जहां उन्होंने कोटा और अन्य शहरों में कई चोरियों में शामिल रहने की बात कबूली।'' इस गिरोह की सदस्य नीलू उर्फ भूरी, साजनी, काली, कांता, कानू, अन्नु, शीला और धन्नी हैं।

अन्य दो गिरफ्तार व्यक्ति दौलतराम कंजार और जुब्बी उर्फ सुमित हैं। सभी आरोपी अजमेर जिले के विजयनगर के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने कोटा, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, चित्तौडगढ़, दिल्ली, कानपुर, औरंगाबाद, नागपुर, गोवा, वलसाड़, सूरत, रतलाम और उज्जैन में चोरी करने की बात कबूली।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.