क्रिकेटर वरुण एरॉन ने बचपन की दोस्त से कोर्ट में की शादी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
क्रिकेटर वरुण एरॉन ने बचपन की दोस्त से कोर्ट में की शादीगाँव कनेक्शन

जमशेदपुर। टीम इंडिया के वरुण एरॉन ने सोमवार को यहां की एक कोर्ट में बचपन की दोस्त रागिनी से शादी कर ली है। इस दौरान दोनों की फैमिली के कुछ लोग और बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे। वरुण केवल 40 मिनट कोर्ट में रुके। इस दौरान उन्होंने शादी की सारी कागजी कार्रवाई पूरी की। अब चर्च में करेंगे शादी। जानकारी के अनुसार, चार फरवरी को वरुण और रागिनी बिष्टुपुर के एक चर्च में क्रिश्चियन रिवाज से शादी करेंगे।

वरुण चुपचाप कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में शादी के बाद दोनों ही फैमिली के लोग सीधे अपने घर चले गए।

दोनों जमशेदपुर के लोयाला स्कूल से पढ़े हैं। रागिनी जमशेदपुर के कदमा इलाके की रहने वाली हैं।

वरुण आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हैं। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरु टीम की ओर से भी खेल चुके हैं। वरुण का जन्म 29 अक्टूबर, 1989 को झारखंड के सिंहभूम जिले में हुआ था।

रिपोर्ट - अमंबटी रोहित

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.