कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स पर जल्द बनेगी बायोपिक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स पर जल्द बनेगी बायोपिकgaonconnection

बेंगलुरु (भाषा)। कर्नाटक सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स पर एक बायोपिक के निर्माण की योजना बना रही है। उन्हें 1972 से आठ वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में मूक सामाजिक क्रांति चलाने और भूमि सुधारों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है।

कर्नाटक के सामाजिक कल्याण मंत्री एच अंजनेय ने बताया कि राज्य के आठवें मुख्यमंत्री अर्स पर बनने वाली फिल्म का बजट तीन करोड़ रुपये है। उन्होंने बुद्धवार शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक देवराज अर्स पर तीन करोड़ रुपए के बजट के साथ बायोपिक बनाने की योजना है।'' मंत्री ने बताया कि इस बायोपिक का निर्देशन टीएस नागभरना करेंगे। नागभरना कन्नड फिल्मों के निर्देशक हैं और समानांतर सिनेमा के दिग्गज नामों में से एक हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.