कर्नाटक, पुदुचेरी, अरुणांचल प्रदेश को 842 करोड़ रुपए की सरकारी मदद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक, पुदुचेरी, अरुणांचल प्रदेश को 842 करोड़ रुपए की सरकारी मददgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्र सरकार ने सूखे के शिकार कर्नाटक, पुदुचेरी और अरुणाचल प्रदेश के लिए 842.7 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर की है। सूखा प्रभावित कर्नाटक के लिए 723.23 करोड़ रुपए, बाढ़ से प्रभावित पुदुचेरी के लिए 35.14 करोड़ रुपए और अरुणाचल प्रदेश के लिए 84.33 करोड़ रुपए मंजूर किये गये हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय समिति की बैठक में इन राज्यों को सहायता प्रदान करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, गृह सचिव राजीव महर्षि और आवास, वित्त तथा कृषि मंत्रालयों के अधिकारी शामिल थे। समिति ने केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव की जांच की। टीम सूखे से प्रभावित कर्नाटक और बाढ़ पीड़ित पुदुचेरी और अरुणाचल प्रदेश भेजी गयी थी।

अरुणाचल प्रदेश को दी गई 84.33 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता में 18 करोड़ रुपए राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम के तहत दिये गये हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत 10 राज्यों ने अपने यहां कई हिस्सों में सूखा घोषित किया है। इन राज्यों को इस स्थिति से निपटने के लिए 10,000 करोड़ रुपए से अधिक केंद्रीय सहायता दी जा चुकी है।  पुदुचेरी दिसंबर 2015 में भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित हुआ है। अरुणाचल में भी पिछले साल बाढ़ आई थी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.