कृषि मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री अखिलेश को खत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कृषि मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री अखिलेश को खतगाँव कनेक्शन

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश  में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में तेजी लाने का अनुरोध किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में राधा मोहन सिंह ने कहा, ''मृदा स्वास्थ्य कृषि के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है और मृदा के स्वास्थ्य में गिरावट का उत्पादकता प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार समेकित पोषण प्रबंधन से मृदा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर देती रही है।"

इस योजना की 19 फरवरी, 2015 को घोषणा की गई थी तो परिकल्पना की गई थी कि तीन वर्षों की अवधि में 47.70 लाख किसानों से मृदा नमूने संग्रहित कर लिए जाएंगे और उन नमूनों की जांच करने के बाद उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 

10 सितंबर, 2015 को सरकार ने फैसला किया कि यह महत्वपूर्ण कार्य दो वर्षों में पूरा कर लिया जाना चाहिए। इसी के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार को 14 एवं 17 सितंबर, 2015 को भेजे गए पत्रों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के लक्ष्य को 2015-16 के 15.90 लाख बढ़ाकर 18 लाख कर दिए जाने का आग्रह कर दिया गया था। ठीक इसी प्रकार 2016-17 के लिए उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को 15.90 लाख से बढ़ाकर 29.70 लाख कर दिया गया था। 

उन्होंने कहा है कि विभिन्न राज्य सरकारों के प्रदर्शन की एक समीक्षा प्रदर्शित करती है कि उत्तर प्रदेश अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहा है। 9 दिसंबर,2015 तक 18 लाख नमूनों के लक्ष्य के मुकाबले केवल 4.68 लाख नमूने ही संग्रहित किए गए हैं और केवल 22,894 नमूनों का ही विश्लेषण किया गया है। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.