लखनऊ में हाईस्कूल में कीर्ति और इण्टर में सरिता ने रचा इतिहास

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में हाईस्कूल में कीर्ति और इण्टर में सरिता ने रचा इतिहासgaonconnection, लखनऊ में हाईस्कूल में कीर्ति और इण्टर में सरिता ने रचा इतिहास

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट वर्ष 2016 का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर को एक साथ घोषित कर दिया गया।

यह दूसरा अवसर रहा जब हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2015 से पहले हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हर बार अलग-अलग तिथियों पर घोषित किया जाता रहा था। परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद में अमरनाथ वर्मा, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं सभापति, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित किया गया।

इस बार उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल में सौम्या पटेल ने 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। सौम्या रायबरेली, चंदौली के बिब्योर पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्रा हैं। इनको 592 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं इण्टरमीडिएट में 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ साक्षी वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। साक्षी बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कॉलेज की छात्रा हैं। इन्होंने 491 अंक प्राप्त किये हैं।

वहीं लखनऊ शहर की बात करें तो हाईस्कूल में 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है एसकेडी एकेडमी की कीर्ति सिंह ने। कीर्ति प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं। कीर्ति को 600 में से 585 अंक प्राप्त हुए हैं। तो वहीं इण्टरमीडिएट में 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है सरिता रानी ने। सरिता एस.एस. भूपित इण्टर कॉलेज, आलमनगर की छात्रा हैं। सरिता को 500 में से 481 अंक प्राप्त हुए हैं।

हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरे नम्बर पर हैं रायबरेली, चंदौली के बिब्योर पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्रा इकरा व उमरा मामूद। दोनों ने संयुक्त रूप से 600 में से 589 अंक प्राप्त किये हैं। तो वहीं तीसरे नम्बर पर हैं शिवाजी इण्टर कॉलेज, बर्रा, कानपुर की छात्रा निशा साहू व सूर्य नारायण सिंह उच्चतम माध्यमिक स्कूल अम्बेडकर नगर की छात्रा गरिमा। दोनों को संयुक्त रूप से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।

इण्टरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा प्रतिमा सिंह एवं सोनाली वर्मा ने। दोनों को 500 में से 490 अंक प्राप्त हुए हैं। तो वहीं तीसरे नम्बर पर हैं महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा प्रेरणा वर्मा एवं महेन्द्र नीलम इण्टर कॉलेज तिरवा, कन्नौज की छात्रा दिव्यांशी। दोनों को संयुक्त रूप से 489 अंक प्राप्त हुए हैं।

रिपोर्टर - मीनल टिंगल

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.