लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है: वेंकैया नायडू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है: वेंकैया नायडूgaonconnection, लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है: वेंकैया नायडू

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी पार्टी को एकजुट रखने वाली हैं और उनके बिना पार्टी बिखर जाएगी।

नायडू ने कहा, ''नेतृत्व उनका आंतरिक मामला है। मैं केवल इतना कह सकता हूं, सोनिया जी की वजह से कांग्रेस संगठित है। अन्यथा ये बिखर गयी होती। ये मेरी राय है हालांकि मैं वंशवाद को मंजूर नहीं करता।''

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ''लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है लेकिन खासतौर पर कांग्रेस और उसके समर्थकों के लिए ये स्वादिष्ट है। हालांकि वास्तविकता को स्वीकार करना होगा। सोनिया कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखे हुए हैं।''

चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजों का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा, ''लेकिन एक नेता के तौर पर उनका नेतृत्व सफल नहीं रहा। आपने यह देखा है।'' हार के बाद आत्मनिरीक्षण के सोनिया गांधी के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''ये हमारी चिंता नहीं है, ये उन्हें देखना है। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। ये नीति का प्रश्न नहीं है। ये प्रयास का प्रश्न है। उन्हें अपने तरीके और नीतियों को नये सिरे से देखना चाहिए और उसे बेहतर तरीके से करना चाहिए।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.