मानसून सामान्य रहा तो अनाज उत्पादन रिकॉर्डतोड़ हाेने की संभावना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मानसून सामान्य रहा तो अनाज उत्पादन रिकॉर्डतोड़ हाेने की संभावना

लखनऊ। देश के मौसम विभाग द्वारा हाल ही में जारी अपने दूसरे अनुमान में वर्षा औसत से ज्यादा होने की भविष्यवाणी के बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने भी इस साल खेती का उत्पादन रिकार्डतोड़ होने की उम्मीद जताई है।

मंत्रालय के लक्ष्य के अनुसार देश जुलाई से शुरू हुए फसल वर्ष 2016-17 में 27 करोड़ टन अनाज पैदा करने की आशा कर रहा है। 

इसमें से धान यानि चावल का उत्पादन 10 करोड़ 85 लाख टन से ज्यादा और गेहूं का उत्पादन साढ़े नौ करोड़ टन से ज्यादा अनुमानित है। 

पिछले वर्ष इन अनाजों का उत्पादन इस बार के लक्ष्य से कम था। वर्ष 2015-16 में गेहूं का उत्पादन नौ करोड़ चालीस लाख टन हुआ था और धान का उत्पादन 10 करोड़ 33 लाख टन था।

सूखे के चलते घटा उत्पादन

भारत ने वर्ष आखिरी बार सबसे ज्यादा उत्पादन वर्ष 2013-14 में किया था, वो भी 26 करोड़ 50 लाख टन। इसके बाद से अगले दो वर्ष लगातार सूखे के चलते उत्पादन घटता गया। पिछले साल यानि वर्ष 2015-16 में देश में कुल अनाज उत्पादन 25 करोड़ 32 लाख टन था।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.