स्त्री, बधाई हो और अंधाधुन ने जीते स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

स्त्री फिल्म में पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म स्त्री ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संवाद की ट्रॉफी भी जीती।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्त्री, बधाई हो और अंधाधुन ने जीते स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

मुंबाई (भाषा)। रविवार की रात में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स का अयोजन किया गया था। इस अवार्ड प्रोग्राम में राजकुमार राव अभिनीत स्त्री और आयुष्मान खुराना को बधाई हो को कई तरह के अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म अंधाधुन भी अवार्ड की दौड़ में आगे रही। फिल्म कॉमेडी स्त्री को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित पांच पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

साभार: इंटरनेट

स्त्री फिल्म के लिए इन्हे मिला पुरस्कार

स्त्री फिल्म में पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म स्त्री ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संवाद की ट्रॉफी भी जीती। सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के रूप में अमर कौशिक ने पुरस्कार को अपने नाम किया।

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को भी मिला पुरस्कार

फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बखूबी निभाया था जिसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेघना गुलज़ार की फिल्म राजी में आलिया भट्ट ने जासूस की भूमिका के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

बधाई हो में गजराज राव और नीना गुप्ता ने जीता क्रिटिक्स पुरस्कार

कॉमेडी-ड्रामा बधाई हो में नीना गुप्ता और गजराज राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म में दोनों ने एक अधेड़ उम्र के दंपत्ति की भूमिका निभाई थी और अधेड़ उम्र में वह बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक पुरस्कार मिला।

इस फिल्म में सहायक अभिनेत्री सुरेखा सिकरी को भी उनके किरदार के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया।

फिल्म अंधाधुन जो अपराध-रोमांच आधारित है। इसमें काम करने वाले लोग, अरिजीत बिस्वास, योगेश चंदेकर, हेमंत राव, पूजा लाढ़ा सूरती और श्रीराम राघवन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पटकथा लेखन का पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में श्रीराम को पुरस्कृत किया गया। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ संपादन के ले भी पुरस्कार दिया गया।

ये भी पढ़ें: इन टूटकर बिखरते रिश्तों को क्या राखी का ख़ूबसूरत बन्धन...समेट पायेगा? सुनिए नीलेश मिसरा की आवाज़ में कहानी 'बंधन'

इशान खट्टर ने नवोदित अभिनेता का जीता पुरस्कार

फिल्म धड़क एवं बियोंड द क्लाउड्स में अपनी भूमिका निभाने वाले कलाकार इशान खट्टर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। राधिक मदान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा से बॉलीवुड में शुरूआत की। इस फिल्म के लिये उन्होंने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

संगीत के लिए पुरस्कार में फिल्म राजी रही आगे

राजी फिल्म में दिलबर गीत के लिये हर्षदीप कौर ने सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता। ऐ वतन गीत के लिए गुलजार और अरिजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जीता। फिल्म राजी को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्ज़ियां में सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार अमित त्रिवेदी को दिया गया।

ये भी पढ़ें: हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन पर पढ़िए 'मधुशाला' सहित उनकी कुछ ख़ास कविताएं

पद्मावत ने कोरियोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरस्कार जीता

फिल्म पद्मावत को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और सर्वश्रष्ठ परिधान के लिए पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया गया था। सोहम शाह की तुम्बाड ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म बागी 2 रही। जो एक्शन और मारधाड़ से भरपूर थी। इस फिल्म के अभिनीत टाइगर श्रॉफ हैं। शबाना आज़मी को इस साल का लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया का पुरस्कार कैटरीना कैफ को दिया गया।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.