न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुईं प्रियंका, दीपिका  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुईं प्रियंका, दीपिका   दीपिका और प्रियंका पहुंचीं न्यूयॉर्क फैशन वीक।

न्यूयॉर्क (भाषा)। अमेरिक में छोटे और बडे़ पर्दे पर अपना जलवा बिखरने वाली मशहूर भारतीय अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराया।

नेपाली मूल के डिजाइनर प्रबल गुरुंग की लिबास में बैठी प्रियंका फैशन शो के दौरान पहली कतार में बैठी थीं। गुरुंग के शो के लिए 34 वर्षीय प्रियंका ने डिजाइनर के ‘फाल 2017' कलेक्शन का कपड़ा पहन रखा था।

दीपिका ने डिजाइनर माइकल कोर के शो में पहुंचकर वहां की महफिल में चार चांद लगाए। उन्होंने डिजाइनर के ‘स्प्रिंग 2017' कलेक्शन से गाढे नीले रंग का ड्रेस पहन रखा था।

शो के दौरान दीपिका एमिली रतजकोवोस्की, जॉर्डन ड्यून और हिकारी मोरी के साथ पोज देती नजर आईं।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.