बाहुबली 2 ने हिंदी वर्जन में भी तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड
Karan Pal Singh 2 May 2017 12:45 PM GMT

नई दिल्ली। 'बाहुबली-2 द कॉन्क्लूजन' कमाई के सारे रिकार्ड रिलीज की गई अलग-अलग भाषाओं में भी तोड़ रही है। फिल्म का हिंदी संस्करण कमाल की कमाई कर रहा है। चौथे दिन यानी सोमवार को इसने 36 करोड़ की कमाई की है। इस तरह चार दिन में इस वर्जन ने 164 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
सोमवार को देशभर में छुट्टी रही। ऐसे में एडवांस बुकिंग जबरदस्त थी। इसका फायदा फिल्म को जबरदस्त हुआ। हिंदी संस्करण से पहले दिन 41 करोड़ रुपए की रकम हासिल हुई थी। दूसरा दिन भी जोरदार रहा और लगभग 40.50 करोड़ इस फिल्म को हिंदी भाषाइयों ने दे दिए। तीसरे दिन इसे 46.50 करोड़ रुपए मिले।
यह फिल्म ऐतिहासिक कमाई की तरफ तेजी से बढ़ रही है। महज तीन दिन में इस फिल्म ने दुनियाभर से 500 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। भारत से मिली कमाई का नेट आंकड़ा पहले वीकेंड पर करीब 325 करोड़ रहा। ग्रॉस कमाई करीब 385 करोड़ रुपए रही। इसे विदेश में तीन दिनों में 120 करोड़ रुपए मिले हैं।
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
इस तरह कुल ग्रॉस कमाई 500 करोड़ को पार कर गई है। बता दें कि इसने भारत में जो ओपनिंग हासिल की वो आज तक किसी फिल्म ने नहीं देखी। पहले दिन 121 करोड़ रुपए की नेट कमाई भारत में किसी फिल्म ने नहीं की। यह सभी संस्करणों का जोड़ है।
ये भी पढ़े :- बाहुबली-2 द कॉन्क्लूजन : तीन दिन में कमाए 450 करोड़, भगवान ने दिया आशीर्वाद
भारत में चार भाषाओं में हुई प्रदर्शित
यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में लगी है। एसएस राजमौली की इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, प्रभास, रमैया कृष्णन, सत्यराज और तमन्ना भाटिया ने खास रोल निभाए हैं।
ये भी पढ़े :- यहां है बाहुबली का राज्य माहिष्मती, काल्पनिक नहीं हैं बाहुबली के किरदार, ये रहे प्रमाण
देश में साढ़े छह हजार स्क्रीन्स में की गई प्रदर्शित
भारत में इस फिल्म को 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दक्षिण भारत में 650 परदों पर इसे रिलीज किया गया। जहां तक फिल्म की बात है, मिले-जुले रिव्यूज इसे मिले, फिर भी लंबे समय तक माहौल बना रहने वाला है।
ये भी पढ़े :- बाहुबली 2 की सफलता के बाद जल्द ही बन सकती है बाहुबली 3, ये रहे 10 बड़े सबूत
विश्व में नौ हजार स्क्रीन्स में हुई रिलीज
दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर यह रिलीज हुई है। अमेरिका में यह 1100 स्क्रीन पर लगी है। बाकि देशों में यह 1400 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories