सर्वश्रेष्ठ अदाकारा श्रीदेवी का निधन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सर्वश्रेष्ठ अदाकारा श्रीदेवी का निधनसाभार: इंटरनेट।

दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी अब नहीं रही। श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपटी में हुआ था। श्रीदेवी ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की थी। वर्ष 1976 तक श्रीदेवी ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुंदरू मुदिची से की।

वर्ष 1977 में प्रदर्शित तमिल फिल्म 16 भयानिथनिले की व्यावसायिक सफलता के बाद श्रीदेवी स्टार अभिनेत्री बन गई। हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म 'सोलहवां सावन' से की लेकिन फिल्म असफल होने के बाद श्रीदेवी हिंदी फिल्म उद्योग छोड़ दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर लौट गई।

वर्ष 1983 में श्रीदेवी ने एक बार फिर फिल्म हिम्मतवाला के जरिये हिंदी फिल्मों की ओर अपना रूख किया। फिल्म की सफलता के बाद बतौर अभिनेत्री वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई।

श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इंग्लिश विंग्लश से कमबैक किया। फिल्म में श्रीदेवी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में श्रीदेवी पदमश्री से नवाजी गई। वर्ष 2017 में श्रीदेवी ने फिल्म मॉम से एक बार फिर कमबैक किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर से अपने लाजवाब अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.