जन्‍मदिन खास: इस मशहूर गायक का गाना गाकर सोनू निगम बने थे स्‍टार

Satish MishraSatish Mishra   30 July 2019 11:34 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जन्‍मदिन खास: इस मशहूर गायक का गाना गाकर सोनू निगम बने थे स्‍टारPC- PTI

जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि सुरों के बादशाह और संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग ही छवि बनाने वाले सोनू निगम का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 30 जुलाई 1973 में फरीदाबाद के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सोनू निगम की माता-पिता दोनों गायक है इनकी माता का नाम शोभा और पिता का नाम अगम निगम है।

सोनू बचपन से ही गाने के बहुत शौकीन थे, इसी सपनो को पूरा करने के लिये महज 4 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना गाने की शुरुआत कर दी थी। कहा जाता है कि 19 साल की उम्र में वो अपने करियर की शुरुआत करने के लिए मुंबई शहर आ गये थे। वहां पर उन्होंने हिन्‍दुस्‍तान के मशहूर गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के साथ गाना गाने का प्रशिक्षण लिया। अपने करियर की शुरुआत में उन्‍हें मुंबई में बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ा। जीवन यापन के लिए उन्‍होंने स्टेज पर मोहम्मद रफ़ी के गाये हुए गाने भी गाये।

सोनू निगम ने कई अलग-अलग भाषाओं जैसे कि मणिपुरी, गढ़वाली, ओड़‍िया, तमिल, आसामी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी, तेलुगु और नेपाली आदि भाषा में गाना गाया है। सोनू निगम को अक्‍सर लोग हिंदी फिल्म जगत के दो दिग्गज गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की परछाई कहते हैं। सोनू ने एक इंटरव्‍यू में अपने बचपन की बात बताते हुए कहा था कि जब मैं लगभग 4 साल का था तब मैंने किशोर दा के गाने पर पहली बार हरकत ली थी, 'दूर गगन की छांव में' का 'आ चल के तुझे मैं ले के चलूं एक ऐसे गगन के तले' था।

इसे भी पढ़ें- फ‍िल्‍म जगत का वो हीरो जिसने पहले बस में काटे टिकट, फ‍िर अपने अभिनय के दम पर बना स्‍टार

सोनू की शादी 15 फरवरी 2002 में हुई थी और इनकी पत्नी का नाम मधुरिमा है जो एक बंगाल परिवार से है। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम 'नीवान' है। वह भी अपने पिता के रास्‍ते पर निकल चुके हैं। इनका गाया हुआ गाना 'कोलावेरी डी' बहुत लोकप्रिय हुआ था। सोनू निगम ने अपने जीवन का पहला गाना फ‍िल्म 'जनम' के लिए गाया था, जो कि अभी औपचारिक तौर पर रिलीज नहीं हुआ है।

कहते है कि सोनू निगम को सफलता तब मिली जब 'सनम बेवफा' उनका गाना 'अच्छा सिला तूने मेरे प्यार का' बहुत ही हिट हुआ था। उसके बाद 1995 में उन्होंने एक कार्यक्रम का संचालन किया था, जिसका नाम था 'सा रे गा मा पा'। उनकी अगली सफलता की सीढ़ी 'बॉर्डर' फिल्म का गाना 'संदेशे आते है' से मिला था, जो कि 1997 में रिलीज हुई थी।

90 के दशक में शाहरुख खान पर फिल्माये लगभग गाने को सोनू निगम ने आवाज दी है। सोनू ने भारतीय संगीत जगत के कई खिताब से सम्‍मानित किए जा चुके हैं। उन्होने कई फिल्मों में पार्श्वगायन भी किया है। सोनू निगम ने अभिनय की दुनिया में भी अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'बेताब' थी, उसके बाद उनकी कई फिल्में परदे पर आई, जैसे जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी , काश! आप हमारे होते जैसी फिल्मों में अपना किरदार निभाया लेकिन उनका अभिनय लोगों को कुछ खास पसंद आया।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.