फैट टु फिट: सितारों की सक्सेस स्टोरी, किसी ने 130 तो किसी ने कम किया 108 किलो वजन

Shefali SrivastavaShefali Srivastava   26 April 2017 3:44 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
फैट टु फिट: सितारों की सक्सेस स्टोरी, किसी  ने 130 तो किसी ने कम किया 108 किलो वजनअदनान सामी, सोनम कपूर सहित कई सिलेब्रिटीज वेट लॉस के मामले में मिसाल कायम कर चुके हैं। 

लखनऊ। दुनिया की सबसे वजनी महिला मिस्र की रहने वाली इमाम अहमद वजन कम करने के इरादे से फरवरी में भारत आई थीं। यहां मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी चल रही थी। 36 साल की इमाम ने दो महीने में ही 327 किलो वजन कम कर लिया। वे अब 173 किलो की हो गई हैं। हालांकि उनका मामले में अभी कुछ विवाद चल रहे हैं।

इमाम के केस के साथ ही फिट टु फैट वाला मामला फिर से सुर्खियों पर है। मुंबई में ही फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई केस हैं जिन्होंने कभी खुद को फिट बनाने के लिए तो कभी किसी किरदार के लिए सुरक्षित तरीके से वेट लूज करके अपने फैंस के लिए मिसाल पेश की।

एक नजर कुछ ऐसे कलाकारों और दूसरी फील्ड के सिलेब्रिटीज पर जिन्होंने अपना वज़न कम किया और यूथ के स्टाइल आइकॉन बन गए।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का वज़न फिलमों में आने से पहले 90 किलो था। उनकी पहली फिल्म दबंग के हिरो सलमान खान ने सोनाक्षी को वज़न कम करने और फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी ने 30 किलो वज़न घटाया था। एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि वज़न कम करना सबसे मुश्किल काम है। सोनाक्षी को जंक फूड बेहद पसंद था और उन्हे सबसे ज्यादा मुश्किल इसी बात को लेकर आई थी। जंक फूड को छोड़कर हेल्दी खाना और एक्सरसाइज और योगा की मदद से सोनाक्षी ने अपने को फिट किया।

सोनम कपूर

आज जिस सोनम कपूर को हम एक स्टाइल आइकॉन मानते हैं वो पहले ऐसी नहीं थीं। फिल्मों में आने से पहले सोनम कपूर का वज़न 86 किलो था। जब उन्हें फिल्म सांवरिया के लिए कास्ट किया गया तो सोनम ने अपने वज़न पर काम करना शुरू किया और लगभग 35 किलो वज़न कम किया। एक समय में मोटी कही जाने वाली लडकी आज लगभग हर फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर आ चुकी है। जब भी कहीं फैशन या स्टाइल की बात होती है वहां सोनम का नाम जरूर आता है।

परिणीति चोपड़ा

खाने की शौकीन इस चुलबुली एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले अपना वज़न कर सबको चौका दिया। परिणीति अपने वज़न को लेकर हमेशा से परेशान रहती थी। फिल्मों में आने से पहले परिणीति का वज़न 86 किलो था। परिणीति को लगता था कि सिर्फ एक्टिंग करके उनकी ये कमी छुप सकेगी लेकिन वो कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ एक्टिंग या सिर्फ लुक्स पर नहीं चलती है। इन दोनो का कॉम्बीनेशन हो तो सफलता अपके कदम चूमेगी। सबकी तरह उनको भी खाने की आदतों में बदलाव लाना सबसे मुश्किल लगता था। अपने वेट लॉस के दौरान भी उनका वज़न कई बार बढ़ जाता था। परिणीति के अनुसार वो खाने की बेहद शौकीन हैं और खास कर पिज्जा उन्हे पसंद है। परिणीति अभी भी सब तरह का खाना खाती हैं लेकिन उसकी मात्रा को संतुलित रखती हैं और अगले दिन जिम में दोगुनी मेहनत करती हैं।

अर्जुन कपूर

पर्दे पर अपनी सिक्स पैक ऐब्स दिखाते अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले 140 किलो के थे। अर्जुन इतने मोटे थे कि ऐरोप्लेन की इकॉनॉमी सीट में वो बैठ ही नहीं पाते थे। उन्हें हमेशां बिज़नस क्लास में जाना पड़ता था क्योंकि वहां सीट इकॉनॉमी से चौड़ी होती है। इश्कज़ादे फिल्म से पर्दे पर अपनी शुरूआत करने वाले अर्जुन इससे पहले सलामे-इश्क और कल हो न हो जैसी फिल्मों में असिस्टेंट रह चुके हैं। कुछ समय बाद उनको महसूस हुआ कि वो पर्दे के पीछे नहीं आगे आना चाहते हैं। अर्जुन ने अपने वेट लॉस का गुरू सलमान खान को बनाया और उनके कहे अनुसार खाना और वर्कआउट करना शुरू किया। अर्जुन बताते हैं कि सलमान खान उन पर पूरी नजर रखते थे और हर वक्त याद दिलाते थे कि अपने लक्ष्य को याद रखो और अपनी पूरी ताकत सिर्फ वज़न कम करने में लगाओ। अर्जुन अपनी इस कायापलट का पूरा श्रेय सलमान खान को देते हैं और अपने फैन्स को भी कहते हैं कि अगर वो अपना वज़न ऐसे कम कर सकते हैं तो कोई भी कर सकता है।

अनंत अंबानी

पिछले साल अप्रैल के महीने में ही रिलायंस के एमडी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के 18 महीने में 108 किग्रा वेट लॉस करके लोगों को हैरान कर दिया था। इंटरनेट पर उनके फैट टु फिट की फोटो तेजी से वायरल होने लगी। उसी दौरान एक इंटरव्यू में अनंत ने बताया, अपने डेली रूटीन में 21 किमी वॉक, योग, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल करके उन्होंने इतना वेज लूज किया। इसी के साथ डाइट में भी ज़ीरो शुगर, लो कार्ब वाली चीजें लेना शुरू की, तब जाकर यह लक्ष्य मिला।

अदनान सामी

अनंत से ही मिलता जुलता केस मशहूर पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी का भी है जो कभी अपने वजन की वजह से व्हीलचेयर की मदद से ट्रैवल करते थे। लेकिन 2007 में उन्होंने 130 किलो वेट लॉस करके सबको शॉक्ड कर दिया। यह सब उन्होंने महज एक साल में किया। एक साल में अदनान का वजन 230 से 75 किलो हो गया। उस समय अदनान पर काफी आरोप लगे कि यह उन्होंने अप्राकृतिक तरीके से किया लेकिन अदनान ने बाद में एक इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने एक्सपर्ट की निगरानी में अपना वजन कम किया है।

आलिया भट्ट

19 साल की उम्र में करण जौहर की फिल्म की लीड हिरोइन और उसके बाद एक से बढ़कर एक डायरेक्टर और एक्टर के साथ फिल्में करना। सुनने में ये एक सुनहरा ख़्वाब सा ही लगता है जिसे आलिया भट्ट जी रही हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई और मेहनत सबको नहीं पता है। आलिया के ऑडिशन के बाद करण जौहर ने उन्हे साफ कहा था कि अपनी फिल्म में वो आलिया को तभी लेंगे जब वो अपनी वज़न 20 किलो कम करेंगी। आलिया के अनुसार ये सुनकर वो बेहद दुखी और अपमानित सा महसूस करने लगी थीं। आलिया ने करण की बात को एक चुनौती के तौर पर लिया और मेहनत करके तीन महीनों में 16 किलो वज़न कर दिखाया।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.