कमल व श्रुति हासन ने शाहरुख खान को जन्मदिन पर बधाई दी कहा, बार बार ये दिन आए
Sanjay Srivastava 2 Nov 2016 6:37 PM GMT
चेन्नई (भाषा)। तमिल फिल्मों के चर्चित अदाकार कमल हासन ने अभिनेता शाहरुख खान को उनके 51वें जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
‘विश्वरुपम' के चर्चित अभिनेता ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘शाहरुख भाई के लिए बार बार ये दिन आए, कमल हासन का प्यार।'' बॉलीवुड के ‘बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख आज 51 साल के हो गए।
भारतीय सिनेमा के दोनों शीर्ष सितारों ने हासन निर्देशित 2000 में रिलीज ‘हे राम' में साथ साथ अभिनय किया था।
कमल हासन की बेटी अदाकारा श्रुति हासन ने भी खान को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘शाहरुख को बहुत बहुत बधाई।''
Next Story
More Stories