क्या आप दूरर्दशन का लोगो बदलना चाहेंगे ? साथ में मिलेगा एक लाख का इनाम 

Mohit AsthanaMohit Asthana   28 July 2017 1:53 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
क्या आप दूरर्दशन का लोगो बदलना चाहेंगे ? साथ में मिलेगा एक लाख का इनाम दूरदर्शन।

लखनऊ। ‘रामायण’, ‘चन्द्रकांता’ और ‘अलिफ लैला’ जैसे धारावाहिक याद हैं आपको। इन धारावाहिकों को देखने के लिये हम बेसब्री से इंतजार करते थे। दूरदर्शन में इन सीरियलों का प्रसारण होता था। इसके अलावा ‘हैरी पॉर्टर’, ‘मोगली’, ‘देख भाई देख’, ‘शांति’ जैसे सीरियल आज भी हमारे जेहन में हैं।

दूरदर्शन के लोगो की भी अपनी एक अलग पहचान थी। 1959 में स्थापित दूरदर्शन अपने लोगो को बदलने की तैयारी कर रहा है शायद उसे ये एहसास हो गया है कि नई जनरेशन के साथ चलने के लिये इस बदलाव की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- सर्वोच्च न्यायालय का ‘इंदु सरकार’ की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार

दूरदर्शन का ऐसा मानना है कि आज ज्यादातर 30 साल की उम्र के युवा दूरदर्शन से नाता तोड़ चुके हैं। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर विंपति ने लाइवमिंट को बताया कि आज के युवा दूरदर्शन नहीं देखते जिस वजह से पुरानी पाढ़ी की तरह वो लोगों से दूरदर्शन पर दिखाये जाने वाले कार्यक्रम को साझा नहीं करते हैं।

दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिये दूरदर्शन अपने लोगो को बदलने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिये हाल ही में दूरदर्शन ने नये लोगो के डिजाइन के लिये लोगों को आमंत्रित किया है। आपको बता दें दूरदर्शन का ये लोगो इंसान की आंखों को दर्शाता है। विंपति ने कहा, ‘हमें भारत के युवाओं के साथ जुड़ना होगा और इसे बेहतर बनाना होगा।’

ये भी पढ़ें- 30 सेकेंड का कटरीना का ये video आखिर तक देखिए….आपकी हँसी नहीं रुकेगी

उन्होंने कहा कि नए डिजाइन के लिये मांगे जाने वाले आमंत्रण का उद्देश्य सीधे युवाओं से जुड़ना है। दूरदर्शन का नया लोगो पुरानी यादों को ताजा करते हुए और मजबूत करेगा। प्रसार भारती अपने चैनल में नये शो और चैनल को संशोधित करने की योजना बना रहा है। प्रतियोगिता के लिये अपनी डिजाइन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। विजेता को 1 लाख रुपये नकद इनाम दिया जायेगा।

अगर आप आवेदन करना चाहते है तो यहां क्लिक करें।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.