मध्य प्रदेश: अभिनेता गोविंद नामदेव को प्रदेश रत्न से किया गया सम्मानित
Mohit Asthana 12 April 2018 12:25 PM GMT

बेंडिट क्वीन, लज्जा, सत्या जैसी बेहतरीन फिल्मों से अपने अभियन का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गोविंद नामदेव को नकारात्मक भूमिका के लिए जाना जाता है। वैसे तो उन्होंने अपनी कलाकारी के लिए कई पुरस्कार जीते हैं लेकिन 9 अप्रैल को उन्हें अपने गृह जनपद भोपाल मध्य प्रदेश में सम्मानित किया गया है।
गोविंद नामदेव को प्रदेश रत्न सम्मान से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के दौरान गोविंद ने कहा कि मुझे प्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया है उसके लिए मैं मध्य प्रदेश की जनता और मुख्यमंत्री का आभारी हूं। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद मेरी जिम्मेदारी अपनी मातृभूमि के लिए बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने आयोजन के लिए भारत प्रेस क्लब का भी आभार जताया।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories