मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी: प्रियंका चोपड़ा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी: प्रियंका चोपड़ाभारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क (भाषा)। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। टीवी शो ‘क्वांटिको' के सेट पर गिरने की वजह से चोटिल हुई अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अभिनेत्री फिलहाल अपने घर पर आराम कर रही हैं और जल्द ही इस टीवी शो की शूटिंग दोबारा शुरु करेंगी।

प्रियंका (34 वर्षीय) ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को ट्विटर पर धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं जल्द ही ठीक होकर काम पर लौटने के लिए आशान्वित हूं। बहुत प्यार।'' अभिनेत्री को अस्पताल से कुछ घंटे बाद ही छुट्टी मिल गई थी।

प्रियंका बृहस्पतिवार को अपने टीवी शो की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए फिसल कर बहुत जोर से गिर गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके कार्यालय से दुर्घटना में उनकी घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा गया कि वह आराम कर रही हैं और सप्ताह के आखिरी तक काम पर लौट आएंगी।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.