गोल्डन ग्लोब्स में भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोल्डन ग्लोब्स में भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेताभारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

लॉस एंजिलिस (भाषा)। भारतीय मूल के अभिनेता अज़ीज़ अंसारी को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में टेलीविजन सीरिज द मास्टर ऑफ नन में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनेता का यह पहला गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार है। अंसारी इसी शो के लिए इसी श्रेणी में वर्ष 2016 में भी नामित हुए थे लेकिन उस समय वह पुरस्कार जीत पाने में असफल रहे थे। इस दौरान अभिनेता ने अपने माता-पिता का लगातार उनका साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

अजीज अंसारी का जन्म कोलंबिया के साउथ केरोलिना में हुआ लेकिन उनकी जड़े भारत में तमिलनाडु के एक मुस्लिम परिवार से जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- बढ़ते आधुनिकीकरण से गुम हुआ अलाव पर कहानियों का दौर 

अभिनेत्री निकोल किडमैन को बिग लिट्ल लाइस में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर यौन उत्पीड़न के मामलों के चलते पिछले दिनों चर्चा में रहे हॉलीवुड पर परोक्ष रुप से बात करते हुए निकोल ने कहा कि सही तरह की काहानियां बयां करना जरुरी है। शो में निकोल एक शिक्षित, समृद्ध महिला के किरदार में हैं जो एक अपमानजनक शादी का शिकार हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें- ‘जीरो’ को ‘हीरो’ जैसा बनाने के लिए धन्यवाद : शाहरुख

दूसरी ओर, एलिजाबेथ मोस ने अपनी जीत का सिलसिला यहां भी जारी रखते हुए द हैंडमेड्स टेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा टीवी श्रेणी में पुरस्कार जीता। पिछले साल अभिनेत्री ने अपनी जबरदस्त अदाकारी के लिए एमी अवार्ड भी अपने नाम किया था। लेडी बर्ड के लिए अभिनेत्री साइओर्स रोनन को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। लेडी बर्ड को बेस्ट मोशन पिक्चर्स पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। दो पुरस्कार मिलने से इस साल मार्च में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों में फिल्म की स्थिति मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़ें- काम के अलावा अनाथ और गरीब बच्चों के साथ समय बिताना लगता है अच्छा: मोहित मदान

निर्देशक गुइलेरमो डेल तोरो को गोल्डन ग्लोब्स के अपने पहले ही नामंकन में जीत हासिल हुई। उन्हें द शेप ऑफ वॉटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। इस श्रेणी में यह उनका पहला नामंकन था। इनकी इस जीत के साथ इस फिल्म के ऑस्कर पुरस्कार में जीत हासिल करने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें- गुट्टे का खेल : याद है कौन सा खेल है ये ?

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.