दक्षिण अफ्रीका में रैपिडलायन अवार्ड्स 2017 में बाजीराव मस्तानी धूम, सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार मिले

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   2 March 2017 3:34 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दक्षिण अफ्रीका में रैपिडलायन अवार्ड्स 2017 में बाजीराव मस्तानी धूम, सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई  पुरस्कार मिलेफिल्मकार संजय लीला भंसाली की भव्य प्रेम कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’।

जोहानसबर्ग (भाषा)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की भव्य प्रेम कहानी ‘बाजीराव मस्तानी' ने दक्षिण अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए।

यह पुरस्कार रैपिडलायन अवार्ड्स नाम से भी पहचाने जाते हैं। रैपिडलायन अवार्ड अफ्रीकी देशों में फिल्म निर्माण के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। भारतीय फिल्म को ब्रिक्स देशों की विशेष श्रेणी में नामंकन मिला था, जिसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म ने रूस और दक्षिण अफ्रीका की फिल्मों को मात दी। ब्रिक्स देशों की श्रेणी में चीन और ब्राजील की ओर से कोई फिल्म शामिल नहीं थी।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

‘बाजीराव मस्तानी' को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दीपिका पादुकोण), सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन (राजेश पांडे) और छायांकन (सुदीप चटर्जी) श्रेणी में भी पुरस्कार मिला। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रणवीर सिंह), गीत संपादन और मूल गीत (अब तोहे जाने ना दूंगीं) की श्रेणी में भी नामित किया गया था।

कौंसल जनरल डॉ केजे श्रीनिवास ने विजेताओं की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘बॉलीवुड में भारतीय संस्कृति की विविधता और सौंदर्य को विश्वभर के दर्शकों तक पहुंचाने की क्षमता है।''

हंसल मेहता की ‘अलीगढ़' को भी यहां कई श्रेणियों में नामंकन मिला था। इसके अलावा भारतीय फिल्म ‘द वॉयलन पॉवर' को भी यहां नामित किया गया था।

                  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.